
Exclusive: मस्तीखोर हैं जाह्नवी, ईशान में मिला सच्चा दोस्त, विशाल जेठवा ने बताया कैसा था एक्सपीरिएंस
AajTak
फिल्म 'होमबाउंड' में विशाल जेठवा के साथ ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने काम किया है. दोनों ही सितारों के साथ विशाल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी बढ़िया रही, जिसकी तारीफ भी हुई. आजतक डॉट इन के साथ खास बातचीत में विशाल ने बताया कि ईशान-जाह्नवी संग काम करना कैसा था.
डायरेक्टर नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' चर्चा में हैं. 26 सितंबर को ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर दुनियाभर के क्रिटिक्स और सिनेमाप्रेमियों का दिल जीत चुकी है. फिल्म में एक्टर विशाल जेठवा ने एक आरक्षित जाति के लड़के चंदन कुमार का रोल निभाया है, जो गांव में अपनी जात के चलते धुत्कारे जाने से परेशान है और पुलिस वाला बनना चाहता है. इज्जत पाने और बड़ा आदमी बनने का सपना लिए चंदन जिंदगी के सफर पर निकलता है, जिसमें कई डरावने मोड़ हैं.
ईशान खट्टर में मिला सच्चा दोस्त
न्यूयॉर्क टाइम्स 2020 में छपे कश्मीरी पत्रकार बशरत पीर निबंध 'टेकिंग अमृत होम' से प्रेरित इस फिल्म को काफी सराहना मिली है. फिल्म में विशाल जेठवा के साथ ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने काम किया है. दोनों ही सितारों के साथ विशाल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी बढ़िया रही, जिसकी तारीफ भी हुई. आजतक डॉट इन के साथ खास बातचीत में विशाल ने बताया कि ईशान-जाह्नवी संग काम करना कैसा था. साथ ही उन्होंने चर्चा की कि क्या स्टार किड्स के साथ काम करना अलग या अजीब लगता है?
विशाल जेठवा ने कहा, 'उनके पॉइंट ऑफ व्यू अलग होते हैं. अजीब कुछ नहीं है. उनका अपना एक सच है. उनका रहन-सहन अलग है. उनका टेस्ट अलग है. उनका बैठने-बोलने का तरीका अलग है. वो दोनों ही अलग हैं. जाह्नवी भी अपने आप में बहुत अलग है. ईशान भी बहुत अलग हैं. मुझे लगता है कि हर इंसान के हिसाब से डिपेंड करता है. लेकिन बेस्ट पार्ट ये है हुआ कि हम तीनों एक दूसरे की इज्जत कर पाए, एक दूसरे के पॉइंट ऑफ व्यू की. कुछ हद तक रिलेट भी कर पाए, कुछ डिफरेंस भी थे. लेकिन ये है कि कोर वैल्यू हमारे सारे सेम थे. मुझे इस फिल्म से दो बड़े गिफ्ट मिले हैं तो वो ईशान और जाह्नवी हैं. मैं चाहता हूं कि मैं जिंदगी में उनके साथ और ज्यादा काम भी करूं, क्योंकि मैं बहुत खुश हुआ, बहुत मजा आया.'
जाह्नवी कपूर हैं मस्तीखोर
हाल ही में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट संग पहुंची थीं. इस दौरान एक्टर रोहित सराफ ने बताया था कि वो झूठ बोलती हैं. ऐसे में विशाल से पूछा गया कि जाह्नवी का व्यवहार पर्दे के पीछे उनके साथ कैसा था.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











