
Coolie Trailer: रजनीकांत-आमिर खान ने लगाया एक्शन और स्वैग का तड़का, दमदार म्यूजिक से सजी 'कुली' का ट्रेलर रिलीज
AajTak
तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' का ऑफिशियल ट्रेलर सामने आ चुका है. सुपरस्टार रजनीकांत और आमिर खान पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों ट्रेलर में अपना दमदार एक्शन और स्वैग दिखाने में कामयाब हुए हैं.
फैंस के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है. सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'कुली' का ऑफिशियल ट्रेलर सामने आ चुका है. फैंस पिछले काफी वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. लोकेश कनगराज ने अपनी इस फिल्म को हर मायने में स्पेशल बनाया है. 'कुली' में उन्होंने साउथ एक्टर्स के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को भी लिया है. जिनका रोल फिल्म में काफी दमदार और अनोखा होने वाला है.
सामने आया 'कुली' का ट्रेलर, क्या होगी कहानी?
'कुली' के नए ट्रेलर में हमें मेकर्स ने फिल्म की पूरी कास्ट और इसकी कहानी से जुड़े थोड़े हिंट्स दिए हैं. फिल्म में रजनीकांत और आमिर खान के अलावा नागर्जुना अक्किनेनी, श्रुति हासन, उपेंद्र राव, सत्यराज जैसे एक्टर्स शामिल हैं. इसकी कहानी एक गोल्ड तस्कर के आसपास बनाई गई है जिसमें खूब सारा एक्शन और एक्टर्स का स्वैग नजर आता है.
ट्रेलर के कई ऐसे सीन्स हैं जिनमें रजनीकांत ने अपनी प्रेजेंस से जान डाली. वहीं आमिर भी कुछ पलों में अपनी शानदार छाप छोड़ने में कामयाब हुए. ये पहला मौका है जब आमिर किसी साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं कि आखिर लोकेश कनगराज, जिन्होंने इससे पहले कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. आखिर वो कैसे रजनीकांत और आमिर खान को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे.
यहां देखें कुली का ट्रेलर:
दमदार म्यूजिक से सजा है 'कुली' का ट्रेलर, क्या रहेगा लोगों का रिएक्शन?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










