
CBSE Board: अब जून नहीं, इस महीने में ऐलान होगा 10वीं का रिजल्ट
Zee News
CBSE Board Class 10th Exam Result: कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर पूरे मुल्क में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं के एग्जाम रद्द किए जा चुके हैं.
नई दिल्ली: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे अब 20 जून तक ऐलान नहीं किए जा सकेंगे. सीबीएसई की दसवीं क्लास के नतीजे जुलाई में ऐलान किए जाएंगे. मुल्क में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए सीबीएसई से रिजल्ट की डेट आगे बढ़ाने की अपील की गई थी. सीबीएसई ने इसे कुबूल कर लिया है. अब मुअल्लिका स्कूल स्टूडेंट्स को दिए नंबर जून के आखिर तक सीबीएसई को जमा करा सकेंगे. इसके बाद ही दसवीं बोर्ड के रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा. पहले स्कूलों को यह शेड्यूल 5 जून तक पूरा करना था. सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने एक हुक्म जारी करते हुए कहा कि स्कूल, स्टूडेंट्स को जो नंबर देंगे, उसका ब्यौरा अब 30 जून, 2021 तक सीबीएसई को समिट करना होगा. इंटरनल असेसमेंट मार्क्स सबमिट करने की आखिरी तारीख भी 30 जून 2021 तय की गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










