
CBSE इस दिन करेगा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का ऐलान, इस तरह होगी परीक्षा
Zee News
सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि पहले छोटे लेवल के विषयों की परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी.
CBSE 10th 12th Datesheet 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) 18 अक्टूबर को 10वीं 12वीं कक्षा की पहले चरण (टर्म-1) की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा. केंद्रीय बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की. बोर्ड ने कहा कि 10वीं और 12वीं की टर्म-1 की परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे जिसकी अवधि 90 मिनट होगी.
ऐसे होगी परीक्षा सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि पहले छोटे लेवल के विषयों की परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी. सर्दियों के मौसम के ध्यान में रखते हुए परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे की बजाय 11.30 बजे से होंगी. सभी छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट की बजाय 20 मिनट दिए जाएंगे. टर्म परीक्षा खत्म होने से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे. 10वीं 12वीं का फाइनल रिजल्ट सेकेंड टर्म एग्जाम के खत्म होने के बाद ही जारी होगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










