
Bob Biswas Trailer: किलर के रोल में तबाही मचाने आ रहे अभिषेक बच्चन
AajTak
Bob Biswas Trailer: 2012 में आई विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' में लोगों ने 'बॉब बिस्वास' के कैरेक्टर को खूब पसंद किया था. यही वजह है कि मेकर्स ने उस कैरेक्टर पर पूरी मूवी बना डाली. अब देखते हैं कि दर्शक अभिषेक बच्चन की फिल्म को कितना प्यार देते हैं.
Bob Biswas Trailer: अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह स्टारर 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म एक क्राइम ड्रामा है जिसमें दर्शकों को लव एंगल भी देखने को मिलेगा. फिल्म में अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' की भूमिका निभायेंगे. वहीं चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










