
Bigg Boss OTT: मिलिंद गाबा ने किया प्रिया बेनीवाल संग रिलेशनशिप कंफर्म, बताया शादी का प्लान
AajTak
मिलिंद ने प्रिया बेनीवाले के बारे में बताते हुए कहा कि हां, मैं पहले से ही किसी को हो चुका हूं. प्रिया और मैं पिछले साल नवंबर में शादी रचाने वाले थे, लेकिन बिग बॉस के चलते हमें अपनी शादी पोस्टपोन करनी पड़ी. प्रिया काफी खुश हैं कि मैं यह शो कर रहा हूं. उनके परिवार और प्रिया से मुझे इस शो के लिए काफी सपोर्ट मिल रहा है. हम तीन साल से साथ हैं.
पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा इस समय 'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आ रहे हैं. इन्हें 'नजर लग जाएगी', 'मैं तेरी हो गई', 'नाचूंगा ऐसे' और 'दिल्ली शहर' जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं. शो में मिलिंद गाबा काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. बता दें कि मिलिंद गाबा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चुप रहे हैं, लेकिन घर के अंदर जाने से पहले सिंगर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. साथ ही बताया कि आखिर वह मंगेतर प्रिया बेनीवाल संग शादी कब रचाने वाले हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












