
Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी ने तेजस्वी को कैप्टेंसी की रेस से किया बाहर, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- तुम इनसिक्योर हो
AajTak
शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क में शमिता शेट्टी तेजस्वी को कैप्टन बनने की रेस से बाहर कर देती हैं. तेजस्वी को इस बात से काफी गुस्सा आ जाता है और वो शमिता से इस बारे में पूछती हैं. तेजस्वी शमिता से कहती हैं कि जब उन्हें उनसे डर ही नहीं लगता है तो फिर उन्होंने क्यों उनका नाम लिया.
शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश शो की शुरुआत में एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हुए नजर आ रही थीं. लेकिन अब दोनों के बीच कॉम्पिटिशन की दरार पड़ती हुई नजर आ रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












