
Bigg Boss 15: राखी सावंत का फिर दिखा जूली अवतार, डरीं तेजस्वी प्रकाश-शमिता शेट्टी
AajTak
राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर हिस्सा लिया था और वे बिग बॉस के घर से अच्छी-खासी रकम भी लेकर गई थीं. उस दौरान उनके जूली अवतार ने खूब वाहवाही लूटी थी. अब एक बार फिर से राखी सावंत बिग बॉस 15 का हिस्सा बनी हैं और एक बार फिर से वे अपने जूली(चुड़ैल) के अवतार में दिखाई दे रही हैं.
बिग बॉस के घर में राखी सावंत एंटरटेनमेंट की गारंटी बनती जा रही हैं. कंट्रोवर्सी क्वीन का खिताब तो उन्हें पहले से ही मिला था मगर बिग बॉस में आने के बाद से उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन का भी खिताब मिल गया है. राखी सावंत ने बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर हिस्सा लिया था और वे बिग बॉस के घर से अच्छी-खासी रकम भी लेकर गई थीं. उस दौरान उनके जूली अवतार ने खूब वाहवाही लूटी थी. अब एक बार फिर से राखी सावंत बिग बॉस 15 का हिस्सा बनी हैं और एक बार फिर से वे अपने जूली(चुड़ैल) के अवतार में दिखाई दे रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












