
Bigg Boss 15 में एग्रेसिव हुईं Neha Bhasin, प्रतीक संग की धक्का-मुक्की, फेंका घर का सामान
AajTak
बिग बॉस के घर में राशन और खाने पर फाइट होना तो आम बात है, लेकिन शायद ही किसी ने खाने पर इतनी हाई इंटेंसिटी वाली फाइट देखी होगी. शो के प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि सभी घरवाले घर के राशन को लेकर चर्चा करते हैं. इसी दौरान बहस-बाजी में नेहा भसीन और निशांत भट्ट की लड़ाई हो जाती है.
फन लविंग और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के तौर पर पहचानी जाने वाली नेहा भसीन का बिग बॉस 15 में एक बेहद एग्रेसिव रूप देखने को मिलेगा. नेहा भसीन शो में अपना कंट्रोल खोते हुए दिखाई देंगी. नेहा के ओवर-द-टॉप गुस्से की वजह कोई और नहीं, बल्कि उनके खास फ्रेंड निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल ही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












