
Bigg Boss 15: पहले वीकेंड का वार में गेस्ट होंगे राहुल वैद्य-निया शर्मा!
AajTak
चर्चा है कि निया और राहुल शो में अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो गरबे की रात को प्रमोट करेंगे. सॉन्ग गरबे की रात 8 अक्टूबर को ही रिलीज हुआ है. 5 घंटे में गाने को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. म्यूजिक वीडियो में फैंस को राहुल और निया की केमिस्ट्री, उनका धमाकेदार डांस काफी पसंद आ रहा है.
बिग बॉस सीजन 15 के पहले वीकेंड का वार के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. होस्ट सलमान खान के साथ सीजन के पहले वीकेंड का वार में कौन गेस्ट होगा, इसका खुलासा हो गया है. बिग बॉस सीजन 13 के फर्स्ट रनर अप राहुल वैद्य बिग बॉस 15 में गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












