
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने किया धमाका, कमाए इतने करोड़
AajTak
भूल भुलैया 2 को देशभर में तकरीबन 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूल भुलैया 2 ने मॉर्निंग शो में 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की थी. यह रात के शो तक जाते-जाते 50 परसेंट हो गई थी.
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज के बाद दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस फिल्म ने कम ही उम्मीद की जा रही थीं. लेकिन इसे देखने के बाद दर्शक खुश हो गए हैं. फिल्म में हंसी और हॉरर का बढ़िया डोज है. यही वजह है की फिल्म और कार्तिक दोनों की तारीफ करते कोई नहीं थक रहा है. अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी सामने आ गए हैं.
क्या है भूल भुलैया 2 की कमाई?
कहा जा रहा है कि भूल भुलैया 2 ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए. इसे काफी तगड़ी ओपनिंग मिली है. बताया जा रहा है कि भूल भुलैया 2 का कलेक्शन 13.75 से 14.75 करोड़ रुपये है. ट्रेड एनालिस्ट ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के डबल डिजिट में कमाई करने की भविष्वाणी की थी. अब यह सच भी हो गई है.
भूल भुलैया 2 को देशभर में तकरीबन 3200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे फैंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, भूल भुलैया 2 ने मॉर्निंग शो में 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की थी. यह रात के शो तक जाते-जाते 50 परसेंट हो गई थी. फिल्म की एवरेज ऑक्यूपेंसी 35 परसेंट थी. भूल भुलैया 2 ने कम कीमत के टिकट रेट पर यह कमाई की है.
Bhool Bhulaiyaa 2 Review: कभी हंसाती-कभी डराती है कार्तिक की भूल भुलैया, तब्बू ने किया कमाल
RRR से ज्यादा की जा रही पसंद

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










