
BB15: जब बिना अंडरवियर के सेट पर पहुंच गए थे नन्हे बॉबी देओल, Dharmendra ने सुनाया किस्सा
AajTak
धर्मेंद्र ने फिल्म का नाम तो नहीं बताया, पर बॉबी ने अपने पिता की फिल्म धरम वीर में यंग धर्मेंद्र का रोल प्ले किया था. यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी. धर्मेंद्र ने बताया कि वे बॉबी को शोले के सीक्वल में देखना चाहते हैं.
धर्मेंद्र ने हाल ही में बिग बॉस 15 के मंच पर शिरकत की. शो में उन्होंने अपनी सुपरहिट मूवी शोले के आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किए, साथ ही कई मजेदार किस्से भी साझा किए. अपनी फिल्म से जुड़े एक ऐसे ही वाकये का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि एक फिल्म में उनके छोटे बेटे बॉबी देओल, छोटे धर्मेंद्र बने थे. एक्टिंग तो ठीक है, पर बॉबी सेट पर बिना अंडरवियर के ही पहुंच गए थे.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










