
BB OTT के बाद अब Roadies 18 में दिखेंगी Moose Jattana, बताया Sonu Sood संग काम करने का एक्सपीरियंस
AajTak
बिग बॉस ओटीटी की मोस्ट फेमस कंटेस्टेंट मूस जट्टाना अब यूथ स्टंट बेस्ड रियलिटी शो रोडीज में नजर आएंगी. शो का हिस्सा बनने पर मूस सुपर एक्साइटेड हैं. उन्होंने सोनू सूद संग काम करने के अपने अनुभव को भी फैंस संग शेयर किया है.
बिग बॉस ओटीटी में अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स और नटखट अंदाज से फैंस को दिलों को जीतने वाली मूस जट्टाना (Moose Jattana) अब एक स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. जी हां, मूस जट्टाना एमटीवी के यूथ बेस्ड रियलिटी शो रोडीज के सीजन 18 (Roadies 18) का हिस्सा होंगी. शो में मूस मुश्किल स्टंट्स करती दिखेंगी. मूस अपने इस नए शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
रोडीज का हिस्सा बनने पर मूस ने कही ये बात
रोडीज का हिस्सा बनने को लेकर मूस ने TOI संग बातचीत में कहा- रोडीज शो में पार्टिसिपेट करने का फैसला लेना मेरे लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि ये मेरे कंफर्ट जोन से बिल्कुल बाहर है. बिग बॉस ओटीटी के बाद मैं इस बात को लेकर श्योर नहीं थी कि रियलिटी शोज मेरे लिए बने हैं या नहीं.
लॉक अप में बवाल! Kangana Ranaut से भिड़ीं Saisha Shinde, भड़की एक्ट्रेस ने किया शो से बाहर, बोलीं- Get Lost
शो के लिए शूटिंग करने के अपने एक्सपीरियंस को भी मूस ने फैंस संग शेयर किया. मूस ने कहा- शो के लिए शूटिंग करना उतना ही मजेदार था, जितना टास्क करना होता है. को-कंटेस्टेंट्स बड़ी चुनौती थे. एक शूट पर इतनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी का होना वाकई में एक लर्निंग टास्क था.
सोनू सूद संग काम करने का ऐसा रहा मूस का एक्सपीरियंस सोनू सूद इस बार रोडीज शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. सोनू सूद संग रोडीज में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए मूस ने बताया- सोनू सूद सर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस ऐसा था, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगीं. शो के लाइव जाने पर मैं दर्शकों के रिएक्शन देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











