
Aruna Irani ने खोला पति कुकू कोहली का राज, बोलीं 'नहीं पता था कि वे शादीशुदा हैं'
AajTak
अरुणा और कुकू कोहली ने 1990 में शादी रचाई थी. उस वक्त वे 40 साल की थीं. कुकू संग फिल्मों के सेट पर अरुणा की खूब लड़ाई होती थी. पर धीरे-धीरे उनकी लड़ाई प्यार में बदल गई. उन्होंने बताया- 'जब हम मिले तो उन्होंने मुझे ये भी नहीं बताया कि उनकी शादी हो चुकी थी और इसलिए मैं उनके प्यार में पड़ गई.
हिंदी सिनेमा में अपने निगेटिव रोल्स की वजह से मशहूर वेटेरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी को कौन नहीं जानता. अरुणा आज भी टीवी शोज में सक्रिय हैं. अरुणा की प्रोफेशनल लाइफ किसी से छिपी नहीं है, पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है. अरुणा ने अपने पति के बारे में ऐसा ही एक राज बताया जिससे कभी खुद अभिनेत्री भी अनजान थीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












