
4 चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी को INDIA ब्लॉक के समर्थन की बात क्यों कहनी पड़ी?
AajTak
लोकसभा चुनाव के सात में से चार चरणों का मतदान हो चुका है और अब ममता बनर्जी ने कहा है कि हम इंडिया ब्लॉक की सरकार का बाहर से समर्थन करेंगे. चार चरण के मतदान के बाद ममता बनर्जी को यह बात क्यों कहनी पड़ी?
लोकसभा के चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश, 40 सीटों वाले बिहार की ही तर्ज पर 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में भी इस बार लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में मतदान होना है. सात में से चार चरण का मतदान हो चुका है. पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं, 24 सीटों के लिए वोटिंग होनी है और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान के चार पड़ाव पार होने के बाद चुनाव बाद की रणनीति को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का रुख स्पष्ट कर दिया है.
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि हम इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, गठबंधन सरकार का बाहर से समर्थन करेंगे और दिल्ली में ऐसी सरकार बनाएंगे जिससे बंगाल के लोगों को कोई दिक्कत न हो. उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि लेफ्ट-कांग्रेस पर विचार ना करें, बंगाल में ये हमारे साथ नहीं हैं. ये बीजेपी के साथ हैं. ममता बनर्जी के इस बयान के सियासी मायने तलाशे जाने लगे हैं. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि ममता बनर्जी को चार चरण के बाद इंडिया ब्लॉक के समर्थन की बात क्यों कहनी पड़ी?
राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि यह राज्य का नहीं, देश की सरकार चुनने का चुनाव है. बीजेपी के साथ सूबे के प्रो मोदी मतदाता इंटैक्ट हैं. एंटी बीजेपी वोट के दो प्रमुख दावेदार हैं- ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन. ममता बनर्जी भी इस बात को बखूबी समझ रही हैं कि कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन जितनी मजबूती से लड़ेगा, टीएमसी को इसका उतना ही नुकसान उठाना पड़ेगा और इसीलिए वह इस तरह के बयान दे रही हैं. उनकी रणनीति एंटी बीजेपी वोटर्स को यह संदेश देने की है कि बीजेपी को रोकना है तो टीएमसी ही विकल्प है.
2019 के चुनावी आंकड़े भी वजह
ममता के इस बयान के पीछे 2019 चुनाव के आंकड़े भी वजह बताए जा रहे हैं. पिछले आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत-हार का अंतर 0.1 फीसदी से 8.5 फीसदी के बीच रहा था. क्लोज कॉन्टेस्ट वाली 18 में से दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी और बाकी 16 में से आठ-आठ सीटें टीएमसी और बीजेपी ने जीती थीं. क्लोज कॉन्टेस्ट वाली इन सीटों पर तीन से चार फीसदी वोट स्विंग भी नतीजे बदल सकता है.
बीजेपी की रणनीति सूबे में पीएम मोदी की लोकप्रियता कैश कराने के साथ ही भ्रष्टाचार और संदेशखाली जैसे मुद्दे पर आक्रामक प्रचार के जरिए मतदाताओं को अपने पाले में लाने की है तो वहीं टीएमसी की कोशिश अपने वोटर्स को इंटैक्ट रखते हुए इसे और बढ़ाने की है. बीजेपी का स्ट्रॉन्ग होल्ड माने जाने वाले उत्तर बंगाल में मतदान हो चुका है जहां पार्टी को आठ में से सात सीटों पर जीत मिली थी. अब साउथ बंगाल यानि कोलकाता और आसपास की सीटों पर वोटिंग की बारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







