
होर्मुज से इंडियन शिप को मिलता रहेगा सेफ पैसेज, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि बोले- अधिकांश भारतीयों का दिल ईरान के साथ
NDTV India
ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही.
ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही. ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से पूछा गया कि क्या भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध आवागमन की अनुमति दी जाएगी, तो उन्होंने जवाब दिया, "हां." उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि हमारे दूतावास ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया था."













