
हेलेन संग सनी लियोनी ने किया धुनुची डांस, रियलिटी शो में सितारों ने जमाया रंग
AajTak
तस्वीरों में सनी, हेलेन, मिथुन, रेमो और मोनामी सभी बंगाल के पारंपरिक नृत्य धुनुची डांस परफॉर्म करते नजर आए. यह तस्वीरें डांस डांस जूनियर 2 के फाइनल एपिसोड की हैं जो कि 22 अगस्त को स्टार जलसा पर ऑनएयर हुआ था.
एक्ट्रेस सनी लियोनी हाल ही में बंगाली डांस रियलिटी शो डांस डांस जूनियर चैप्टर 2 के सेट पर पहुंचीं. उनके अलावा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, दिग्गज एक्टर्स मिथुन चक्रवर्ती और हेलेन सहित बंगाली सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां मोनामी घोष और देव अधिकारी ने शो में चार चांद लगाए. शो की सबसे बड़ी खासियत सनी और हेलेन का बंगाली ट्रेडिशनल डांस परफॉर्मेंस रही, जिसकी तस्वीरें सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. तस्वीरों में सनी, हेलेन, मिथुन, रेमो और मोनामी सभी बंगाल के पारंपरिक नृत्य धुनुची डांस परफॉर्म करते नजर आए. यह तस्वीरें डांस डांस जूनियर 2 के फाइनल एपिसोड की हैं जो कि 22 अगस्त को स्टार जलसा पर ऑन एयर हुआ था.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










