
'हीरो से अकेले मिलने आना', नहीं मानी डिमांड तो एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को फिल्म से निकाला
AajTak
ईशा ने कहा कि वह एक डॉक्टर परिवार से आती हैं. उन्होंने मॉडलिंग को बतौर करियर देखा, वह भी केवल पॉकेट मनी के लिए. कॉलेज के दिनों से ही ईशा मॉडलिंग कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर डेब्यू सॉन्ग 'खल्लास' से बेहद पॉपुलर हुई थीं. साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से इन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद से ही ईशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ईशा ने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन एक्ट्रेस के मन में फिर भी एक मलाल रह गया है. उनका मानना है कि उन्होंने इंडस्ट्री में वह फेम हासिल नहीं की, जिसके वह काबिल थीं. बड़े पर्दे से ईशा काफी लंबे समय से दूर हैं. हालांकि, कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में ईशा नजर आ चुकी हैं, लेकिन अपना जादू दर्शकों पर वह उस तरह नहीं दिखा पाईं, जिस तरह उन्होंने डेब्यू फिल्म से दिखाया था.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











