
स्वरा भास्कर की मां और कुक को हुआ कोरोना, कहा- 'दिल्ली के घर में हो रहे हैं आइसोलेट'
AajTak
स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. हालांकि स्वरा को कोरोना नहीं हुआ है लेकिन उनकी मां और कुक दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है.
कोरोना वायरस की भयानक लहर तेजी से फैल रही है. हर रोज कई पॉजिटिव केसेज और कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. हालांकि स्वरा को कोरोना नहीं हुआ है लेकिन उनकी मां और कुक दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है. It’s come home. My mother and our cook have both tested positive. 🥺🥺😣😣 We are all isolating at home in #Delhi Double mask up and stay at home people. 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 स्वरा ने ट्वीट किया- 'ये घर आ गया. मेरी मां और कुक दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. हम दिल्ली वाले हमारे घर में आइसोलेट हो रहे हैं. प्लीज डबल मास्क लगाएं और घर पर रहें'. स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी मां की सलामती की दुआ की है. मालूम हो कि स्वरा हाल ही में गोवा अपनी फिल्म 'जहां चार यार' की शूटिंग के लिए गई थीं. लेकिन को-स्टार मेहर विज को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी.More Related News

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











