
स्टेज पर नजर आए सिंगर राहुल वैद्य, फोटो शेयर कर बोले- स्टेज मेरा पहला प्यार है
AajTak
राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह 25 लोगों के छोटे ग्रुप के लिए लाइव सिंगिंग करते दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने एक लंबे ब्रेक के बाद मंच पर वापस जाने की अपनी गहरी भावनाओं को व्यक्त किया.
खतरों के खिलाड़ी 11 के राहुल वैद्य को आखिरकार एक साल और तीन महीने के बाद अपने पहले प्यार, 'द स्टेज' पर वापस जाने का मौका मिला. गायक महामारी के कारण बड़े दर्शकों के लिए मंच पर प्रदर्शन करने से दूर रहे हैं, फिर जिसके बाद वह बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी में नजर आए.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












