सोनू सूद ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, जरूरतमंदों को दिलवाएंगे बेड्स, दवाइयां और ऑक्सीजन
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. उनको गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है. एक्टर ने अब एक ऐप लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है.
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने साबित कर दिया है कि वह एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं. सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. उनको गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है. देशभर में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ Telegram चैनल पे “India Fights With Covid “ पर हाथ से हाथ मिलाएँगे .. देश को बचाएँगेhttps://t.co/Qa5nxskuqk pic.twitter.com/UPzNuufYjA पूरे देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की काफी कमी होने के कारण कोविड पेशेंट को बहुत परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है. इन दिक्कतों को देख अब सोनू सूद ने एक कदम उठाया है. दरअसल, सोनू सूद ने एक टेलिग्राम ऐप के जरिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












