
सेलेब्स पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- 'मालदीव को तमाशा बना दिया है'
AajTak
नवाजुद्दीन ने सेलेब्स के वेकेशन पर कुछ ऐसे रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- 'ये एंटरटेनमेंट सेलिब्रिटीज वेकेशन की फोटोज पोस्ट कर रहे हैं जब दुनिया सबसे मुश्किल हालात से गुजर रही है....लोगों के पास खाना नहीं है और आप पैसे फेंक रहे हो. कुछ तो शर्म करो.'
कोरोना पैन्डेमिक के बीच सेलिब्रिटीज का वेकेशन पर जाना पिछले दिनों चर्चा में बना रहा. आम जनता समेत जाने-माने सेलेब्स ने भी स्टार्स के वेकेशन फोटोज पर उन्हें फटकार लगाई थी. अब इस फेहरिस्त में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी जुड़ गया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में स्टार्स के वेकेशन पर अपनी भड़ास निकाली है. स्पॉटबॉय के साथ बातचीत में नवाजुद्दीन ने सेलेब्स के वेकेशन पर कुछ ऐसे रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- 'ये एंटरटेनमेंट सेलिब्रिटीज वेकेशन की फोटोज पोस्ट कर रहे हैं जब दुनिया सबसे मुश्किल हालात से गुजर रही है....लोगों के पास खाना नहीं है और आप पैसे फेंक रहे हो. कुछ तो शर्म करो...वैसे हॉलीडे पर जाना बुरी बात नहीं है पर उसे शो-ऑफ करना गलत है'.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












