
सूरत में शुरू हुई भाबीजी घर पर हैं की शूटिंग, आसिफ शेख-रोहिताश गौड़ ने किया रिएक्ट
AajTak
आसिफ शेख ने कहा, देखिए 6 साल से हम एक ही जगह नायगांव में शूट कर रहे थे. अब कुछ अलग वातावरण मिलेगा और एक एक्टर के तौर पर भी एक अलग बदलाव मिलेगा. नई जगह है गुजरात के सूरत में हम लोग शूट कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है की हम लोग कुछ अलग ही लेकर आएंगे क्योंकि आउटडोर शूट कर रहे हैं और वो बहुत ही मज़ेदार होने वाला है.
एंड टीवी के सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की शूटिंग भी शुरू हो गई है. पिछले डेढ़ महीने से एंड टीवी पर 'भाबीजी घर पर हैं' के बैंक एपिसोड्स दिखाए जा रहे थे. अब बैंक एपिसोड्स खत्म होने की कगार पर हैं. इसलिए भाबीजी की पूरी टीम पहुंच गई है सूरत, जहां पर बायो बबल बनाकर पूरी टीम ने शूटिंग शुरू भी कर दी है. बहुत जल्द सीरियल के सभी कैरेक्टर्स का नया कलेवर तो दिखेगा. साथ ही कहानी में भी नया फ्लेवर होगा. सीरियल में तिवारी जी और विभूति का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौड़ और आसिफ शेख ने आजतक के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें नई लोकेशन में शूट करने में बहुत मज़ा आ रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












