सुशांत की बरसी से पहले अंकिता को याद आया 'पवित्र रिश्ता', शेयर किया ये वीडियो
AajTak
अंकिता और सुशांत की जोड़ी इस शो से हिट हुई थी. स्क्रीन पर पति पत्नी का किरदार निभाते हुए दोनों रियल लाइफ में भी दिल दे बैठे थे. 6 साल तक उनका अफेयर चला था. लेकिन शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था.
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का शो पवित्र रिश्ता टीवी के पॉपुलर शोज में से है. इस शो को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. शो में अंकिता ने अर्चना और सुशांत ने मानव का रोल प्ले किया था. एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह की पहली बरसी से पहले इंस्टा स्टोरी पर पवित्र रिश्ता के सीन्स को एडिट कर बनाया गया एक फैनमेड वीडियो शेयर किया है. ऑनस्क्रीन हिट थी अंकिता-सुशांत की जोड़ी वीडियो में सॉन्ग पियू बोले बैकग्राउंड में चल रहा है. अंकिता ने अर्चना के रोल में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है. बता दें, अंकिता और सुशांत की जोड़ी इस शो से हिट हुई थी. स्क्रीन पर पति पत्नी का किरदार निभाते हुए दोनों रियल लाइफ में भी दिल दे बैठे थे. 6 साल तक उनका अफेयर चला था. लेकिन शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












