
'सिचुएसन ई है कि...', सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन ने ऐसे सीखा था बिहारी एक्सेंट, वीडियो वायरल
AajTak
ऋतिक रोशन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक्टर की फिल्म सुपर 30 के टाइम का है. BTS वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 के लिए लोकल एक्सेंट सीखते हुए नजर आ रहे हैं.
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मोस्ट सक्सेसफुल और टैलेंटेड एक्टर हैं. ऋतिक रोशन ने हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है. वे फिल्मों में अपने किरदार को रियल दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल उनका वीडियो है.
ऋतिक ने ऐसे सीखा बिहारी एक्सेंट
ऋतिक रोशन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक्टर की फिल्म सुपर 30 के टाइम का है. BTS वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 के लिए बिहारी एक्सेंट को सीखते हुए नजर आ रहे हैं. बिहारी एक्सेंट में सिचुएशन को कैसे बोला जाता है, ऋतिक उसकी डेडीकेशन के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं.
वीडियो बनाने वाला शख्स ऋतिक से कोई उदाहरण देने को कहता है. इसपर ऋतिक लोकल एक्सेंट में कहते हैं- सिचुएसन ई है कि ई वक्त में चूहे दौड़ रहे हैं. दिखाई नहीं दे रहे, क्योंकि ई पेट में दौड़ रहे हैं. खाना लग गया और हम काम कर रहे हैं तो चूहे दौड़ रहे हैं. तो सिचुएसन है वो.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.











