
साउथ की सनी लियोनी Archana Gautam का पानी में सेंशुअस डांस, देखकर उड़ेंगे होश
AajTak
साल 2018 में अर्चना गौतम को 'हाल ए दिल (बेबी डोन्ट हर्ट मी)' नाम के गाने में देखा गया था. सिंगर अपेक्षा दांडेकर ने इसे गाया था. गाने के वीडियो में अर्चना गौतम को सेंशुअल अंदाज में देखा गया था. वीडियो में अर्चना गौतम के साथ एक्टर परवीन मार्क थे. दोनों को पानी में सेंशुअल डांस करते और बेडरूम में रोमांस करते हुए देखा गया था.
बिग बॉस 16 के घर में मस्ती और तमाशे करने वाली अर्चना गौतम आज दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं. अर्चना गौतम को कई लोग एक पॉलिटिशियन के रूप में जानते हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस हुआ करती थीं. अर्चना फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं. ऐसा ही एक वीडियो 'हाल ए दिल' गाने का था.
अर्चना ने किया सेंशुअल डांस
साल 2018 में अर्चना गौतम को इस गाने के वीडियो में देखा गया था. 'हाल ए दिल (बेबी डोन्ट हर्ट मी)' नाम के इस गाने को सिंगर अपेक्षा दांडेकर ने गाया था. फरहान अख्तर की वाइफ शिबानी और वीजे अनुषा दांडेकर की छोटी बहन अपेक्षा का ये गाना उस समय ठीकठाक पॉपुलर हुआ था. गाने के वीडियो में अर्चना गौतम को सेंशुअल अंदाज में देखा गया था.
वीडियो में अर्चना गौतम के साथ एक्टर परवीन मार्क थे. दोनों को पानी में सेंशुअल डांस करते और बेडरूम में रोमांस करते हुए देखा गया था. वीडियो में अर्चना की कॉस्टयूम भी देखने लायक थीं. इनमें से एक में उन्हें डायमंड से लदे हुए देखा गया था. यहां वो बाथटब में बैठी थीं. दूसरा उन्हें ब्लैक ड्रेस में देखा गया था, जिसमें बड़े कट्स थे. इसके अलावा ब्लैक सी थ्रू ड्रेस पहने वह सेंशुअल डांस करती दिखी थीं. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस वीडियो का डायरेक्शन किया था.
यहां से शुरू हुआ था करियर

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












