
सलमान खान को राहत, कोर्ट ने Selmon Bhoi गेम को हटाने के दिए आदेश
AajTak
एडिशनल सेशन जज केएम जयसवाल ने कहा कि डिफेंडेंट ने अपने कमर्शियल फायदे के लिए सलमान खान की पहचान का इस्तेमाल किया है. जज ने अपने आदेश में ये भी कहा कि गेम और उसकी फोटोज को देख पहली नजर में लगता है कि इसकी पहचान सलमान खान से मिलती है. और सलमान ने गेम को इंस्टॉल करने, तैयार करने और चलाने के लिए सहमति नहीं दी थी.
मुंबई कोर्ट ने 'Selmon Bhoi' नाम के गेम पर अस्थायी रोक लगा दी है. हाल ही में Selmon Bhoi नाम का ये गेम यंग जेनरेशन में काफी पॉपुलर हुआ था. हालांकि, अब मुंबई कोर्ट ने इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दिया है. जज ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और Google LLC को गेम Selmon Bhoi को गूगल प्ले स्टोर से हटाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तक गेम के मेकर्स को गेम रीलॉन्च-रीक्रिएट करने पर रोक लगा दी है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











