
'सरदार उधम' का क्लाइमेक्स सीन शूट करने के बाद रोने लगी थीं बनिता संधू, किया था मां को फोन
AajTak
बनिता संधू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर उनके लिए फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट करना कितना मुश्किल था. जहां पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी ने पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस बनिता संधू ने वरुण धवन संग फिल्म 'अक्टूबर' से डेब्यू किया था. हाल ही में इन्हें विक्की कौशल संग फिल्म 'सरदार उधम' में देखा गया. यह विक्की की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनी थीं. बनिता सांधु ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर उनके लिए फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट करना कितना मुश्किल था. जहां पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी ने पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर की हत्या कर दी थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












