
सरकारी सुविधाओं का लाभ-चुनाव लड़ सकेंगे... CAA से जिन्हें नागरिकता मिली, उनके लिए क्या कुछ बदल जाएगा?
AajTak
इस साल 11 मार्च को नागरिकता संशोधन कानून के नियम आने के दो-तीन महीने बाद 14 लोगों को भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट मिल गया है. ये पहली बार है जब सीएए के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिली है. ऐसे में जानते हैं कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद इनके लिए क्या कुछ बदल जाएगा?
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद अब शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलनी शुरू हो गई है. बुधवार को 14 लोगों को नागरिकता का सर्टिफिकेट सौंपा गया. ये पहली बार है, जब सीएए के तहत नागरिकता दी गई है.
इन 14 लोगों को गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने नागरिकता के सर्टिफिकेट हैंड टू हैंड दिए. न्यूज एजेंसी ने बताया कि कई सैकड़ों और लोगों को भी ईमेल के जरिए सर्टिफिकेट भेजा गया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा, 'सीएए के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक प्रताड़नाओं के कारण भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई भाई-बहनों को भारत की नागरिकता मिलनी शुरू हो गई है.'
11 साल पहले पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए भरत कुमार ने नागरिकता मिलने पर कहा कि इससे उन्हें नई जिंदगी मिल गई है. भरत जब 13 साल के थे, तब उनका परिवार भारत आ गया था. उनका परिवार दिल्ली के मजनू का टीला में रहता था.
सीएए के कानून बनने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और ईसाई धर्म के ऐसे लोगों को भारतीय नागरिकता मिलना आसान हो गया है, जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले भारत आ चुके थे.
बहरहाल, नागरिकता का सर्टिफिकेट मिलने के बाद इन लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव भी आने वाला है. सबसे बड़ा फायदा तो यही होगा कि इनके पास अब स्थायी पहचान होगी. अब तक जो लोग शरणार्थी के तौर पर रह रहे थे, अब वो भारतीय नागरिक के रूप में रहेंगे. इसके साथ ही अब इन्हें भी वो सब अधिकार मिल जाएंगे, जो एक भारतीय नागरिक के पास हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








