
"सच्चाई है कि हम पार्टी को कमजोर होता देख रहे हैं": जम्मू में बोले कांग्रेस के असंतुष्ट नेता
NDTV India
पिछले साल अगस्त में कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था और पार्टी को चुनाव दर चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन करने को कहा था.
राज्यसभा से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की भावनात्मक विदाई के कुछ दिनों बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने सहयोगियों के साथ जम्मू में शनिवार को एक मंच पर दिखे. यह एनजीओ गांधी ग्लोबल फैमिली का कार्यक्रम था. इस सार्वजनिक कार्यक्रम में कई वे नेता शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल गांधी परिवार के नेतृत्व की शैली पर सवाल उठाए थे. इसके बाद पार्टी में मतभेद खुलकर उभर आए थे. इन असंतुष्ट नेताओं की एकजुटता को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के लिए संदेश की तरह देखा गया था.












