
'संजय कपूर की प्रॉपर्टी से करिश्मा के बच्चों को किया बेदखल, मां से छीनी छत', सपोर्ट में उतरीं बुआ मंदिरा
AajTak
संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश दिया है. संजय की बहन मंदिरा कपूर ने पारदर्शिता की उम्मीद जताई है और परिवार के बीच चल रहे झगड़े पर चिंता व्यक्त की है.
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की अचानक मौत से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था. जून 2025 में संजय की मौत लंदन में पोलो मैच के दौरान हुई थी. वो 53 साल के थे. संजय कपूर के अचानक दुनिया छोड़ने से उनके परिवार के बीच उनकी कंपनी और 30000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग छिड़ गई. कंपनी और परिवार दोनों में हंगामा मचा हुआ है. मामला दिल्ली हाई कोर्ट में है. इस बीच संजय की बहन मंदिरा कपूर ने करिश्मा कपूर, उनके बच्चों किआन और समायरा संग अपनी बूढ़ी मां रानी कपूर के बारे में बात की है.
मंदिरा ने करिश्मा और उनके बच्चों पर की बात
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को उनकी सारी संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है. एक एजेंसी से बातचीत में संजय की बहन मंदिरा ने इसे लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि अब हमारे परिवार को चीजों के बारे में कुछ तो पता चलेगा.' मंदिरा ने ये भी कहा कि संजय की संपत्ति की जंग में कोर्ट का ये आदेश पारदर्शीता ला सकता है, इसकी वो उम्मीद कर रही हैं. मंदिरा ने कहा, 'मैं भारत के न्याय प्रणाली में विश्वास करती हूं. तो मैं उम्मीद कर रही हूं कि ये आदेश हमारे मामले में ज्यादा स्पष्टता और पारदर्शीता लाएगा.'
करिश्मा कपूर के बच्चों ने आरोप लगाया है कि संजय कपूर की वसीयत में कुछ संदिग्ध है. इसपर मंदिरा कपूर ने कहा, 'मैं उनके साथ खड़ी हूं. अगर किसी को नहीं पता कि उनका रिश्ता अपने पिता से कैसा था, और उनके पिता का उन्हें अपनी वसीयत का हिस्सा न बनाना, संदिग्ध ही है. तो हां, मैं उनके साथ हूं.'
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि बेटे की मौत के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा है. मां का शुरुआत से साथ दे रहीं मंदिरा ने कहा, 'मेरी मां ने ट्रस्ट को शुरू करने में मदद नहीं की थी. वो अभी भी इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने मेरे पिता के निधन से लेकर अभी मेरे भाई के दुनिया छोड़ने तक के 10 सालों में सबकुछ खो दिया है. तो हम अभी भी जानना चाहते हैं कि सबकुछ कहां गया और कैसे गया. हम जवाब मांग रहे हैं और हमें कुछ नहीं मिल रहा.'
संजय कपूर की संपत्ति के विवाद के चलते उनके परिवार में घमासान छिड़ा हुआ है. ऐसे में मंदिरा से पूछा गया कि क्या वो उम्मीद कर रही हैं कि आगे चलकर सभी के रिश्ते बेहतर हो जाएंगे. इसपर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता. मुझे कुछ नहीं दिख रहा. पिछली बार मुझसे ये सवाल किया गया था तो मैंने कहा था हां, अगर हमें सबकुछ दिखा दिया जाए. अभी मुझे कुछ जवाब चाहिए और कुछ सवाल हैं, जो हम सभी के मन में हैं. शुरू में ये सिर्फ मां के साथ था, अब इसमें बच्चे भी जुड़ गए हैं. ये हम सभी के साथ हो रहा है. हमें जवाब चाहिए. चीजों का हमारे सामने खुला होना जरूरी है, वरना मुझे नहीं लगता कि हम कुछ कर पाएंगे.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











