
शूटिंग से लिया ब्रेक, बिना बताए म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंचे रणवीर-आलिया
AajTak
बुधवार शाम को बॉलीवुड के सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मस्ती भरे अंदाज में नजर आए. एपी ढिलौन के कॉन्सर्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और रणवीर फुल फन करते हुए नजर आ रहे हैं.
अपनी आवाज से जलवा बिखेरने वाले एपी ढिलौन ने कल रात गुरुग्राम की पब्लिक को अपनी धुन पर नचाया. ओपन एयर कॉन्सर्ट में लाखों लोग उन्हें सुनने आए. इसी बीच जब आलिया और रणवीर वहां पहुंचे तो लोगों का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया. टाइट सिक्योरिटी के बीच आलिया और रणवीर डांस करते हुए काफी एंजॉय कर रहे थे. कुछ दिन पहले भी दिल्ली में रॉकी और रानी को करण जोहर के साथ स्पॉट किया गया था.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











