
शादी में शामिल नहीं हुए दोस्तों को राजकुमार राव-पत्रलेखा ने भेजा 'शादी का लड्डू', फोटो वायरल
AajTak
हाल ही में डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें पर्सनलाइज्ड नोट के साथ 'शादी का लड्डू' रखा नजर आ रहा है. इसी महीने राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी रचाई है. इस वेडिंग में परिवार और इंडस्ट्री से कुछ लोग शामिल हुए थे. हंसल मेहता से लेकर फराह खान भी इनकी शादी में शामिल हुई थीं.
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने दोस्तों को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भेज रहे हैं जो उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे. फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता उनमें से एक रहीं. हाल ही में डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें पर्सनलाइज्ड नोट के साथ 'शादी का लड्डू' रखा नजर आ रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












