
'शादीशुदा मर्दों संग...' कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे, बोले- बहुत धोतियां खुल जाएंगी
AajTak
कुनिका सदानंद ने बिग बॉस हाउस में खुलासा किया कि वो शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ते में थीं. प्यार में उन्हें धोखा मिला. इसके बाद उनके बेटे अयान ने अपमी मां और सिंगर कुमार सानू के टॉक्सिक रिलेशनशिप का खुलासा किया. वहीं अब कुमार सानू के बेटे का जवाब आया है.
कुनिका सदानंद 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. इन दिनों वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. रियलिटी शो में एंट्री लेने के बाद से ही वो चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरव्यू में कुनिका ने इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिस पर कुमार सानू के बेटे जान ने रिएक्ट किया है.
ये क्या बोल गईं कुनिका? कुछ वक्त पहले कुनिका सदानंद, सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ और करियर को लेकर कई सारी बातें करती दिखीं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होने वाली घटनाओं पर बात की. बातों ही बातों में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होते हैं. ना ही मैं ऐसा मानती हूं. कहीं ना कहीं लड़की की तरफ से इशारा जाता है. मैंने कभी नहीं सुना है कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ है.
अब जैसे मैं आपके पास आई काम के लिए. कहा कि सर मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं. अगर कुछ होगा, तो बताइएगा. इसके बाद वो लड़कियों के काम मांगने का दूसरा तरीका बताती हैं. एक्ट्रेस शरमाते हुए कहती हैं कि सर मैं आपके साथ काम चाहती हूं. ये क्या है. इस तरह से काम मांगने का मतलब क्या है.
देखते ही देखते एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर्स एक्ट्रेस को उनकी सोच और स्टेटमेंट के लिए ट्रोल कर रहे हैं.
कुमार सानू के बेटे ने किया रिएक्ट? कुनिका सदानंद की बातें सुनकर कुमार सानू के बेटे जान से रहा नहीं गया. उन्होंने वीडियो कमेंट करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर यही किया. शादीशुदा मर्दों के साथ.... मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर.
कुनिका और उनके बेटे अयान बता चुके हैं कि उनकी मां कुमार सानू के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं. दोनों का रिश्ता बहुत टॉक्सिक था. इस बीच जान का कमेंट बताता है कि वो कुनिका और उनके बेटे के स्टेटमेंट से नाराज हैं. उन्होंने सारी भड़ास कमेंट में निकाल दी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











