
शमिता शेट्टी का शो में लास्ट तक रहना फिक्स है, अक्षरा ने लगाया बिग बॉस पर आरोप
AajTak
अक्षरा सिंह ने अपने एविक्शन को प्री प्लांड बताया. उनका कहना है कि बीते वीकेंड का वार में उन्हें टारगेट करने वाले ऑडियंस के लोग बिग बॉस की टीम के ही लोग थे. उन्हें शो में जानबूझकर निगेटिव दिखाया गया.
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो चुकी हैं. फिनाले से 2 हफ्ते पहले अक्षरा सिंह अपने कनेक्शन मिलिंद गाबा संग एलिमिनेट हो चुकी हैं. अक्षरा सिंह ने बिहार आज तक से खास बातचीत में बिग बॉस ओटीटी के अपने सफर के बारे में बताया. अक्षरा सिंह ने अपने एविक्शन को प्री प्लांड बताया. उनका कहना है कि बीते वीकेंड का वार में उन्हें टारगेट करने वाले ऑडियंस के लोग बिग बॉस की टीम के ही लोग थे. उन्हें शो में जानबूझकर निगेटिव दिखाया गया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












