
वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले पति रितेश संग हुआ राखी सावंत का तलाक
AajTak
राखी सावंत ने जब अपनी शादी की खबर सुनाई थी तभी से रितेश संग उनका रिश्ता काफी मिस्टीरियस रहा था. राखी ने सोशल मीडिया के जरिए इसे और भी मिस्टीरियस बना दिया था. मगर बिग बॉस 15 में पहली बार राखी के पति रितेश लोगों के सामने आए. और अब इस रिलेशनशिप का अंत भी हो गया.
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के साथ आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिससे वे सुर्खियों में आ जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी संघर्ष देखा है और लोगों की चहेती बनी हैं. मगर अपनी पर्सनल लाइफ में उनका स्ट्रगल हमेशा से अलग लेवल का रहा है. राखी सावंत ने जब अपनी शादी की खबर सुनाई थी तभी से रितेश संग उनका रिश्ता काफी मिस्टीरियस रहा था. राखी ने सोशल मीडिया के जरिए सस्पेंस क्रिएट कर के इसे और भी मिस्टीरियस बना दिया था. मगर बिग बॉस 15 में पहली बार राखी के पति रितेश लोगों के सामने आए. मगर अब इस रिलेशनशिप का अंत भी हो गया. राखी सावंत ने इसकी जानकारी साझा की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












