
वैलेंटाइन्स डे पर पति इरफान को याद कर भावुक हुईं सुतापा, कहा- 'तुम्हें मिस कर रही हूं'
AajTak
सुतापा लिखती हैं- 'यादों के सिवा और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता#farmhouse#missingyou'. उन्होंने इगतपुरी फार्महाउस से इरफान के मेमोरी स्टोन की फोटो भी शेयर की है.
14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के मौके पर लोगों ने अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार किया. इस अवसर पर सुतापा सिकदर ने भी अपने हसबेंड दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद किया. सुतापा ने अपने इगतपुरी फार्महाउस से एक फोटो साझा की है. इसी के साथ उन्होंने लिखा कि वे इरफान को मिस कर रही हैं. सुतापा लिखती हैं- 'यादों के सिवा और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता#farmhouse#missingyou'. उन्होंने इगतपुरी फार्महाउस से इरफान के मेमोरी स्टोन की फोटो शेयर की है. वैलेंटाइंस डे जैसे खास मौके पर, जिसे प्यार करने वालों का दिन कहा जाता है, ऐसे में पति की याद आना लाजिमी है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












