विवादों में आना पड़ा भारी, रियलिटी शोज से आनन-फानन दूर हुए ये सेलेब्स
AajTak
ये पहली बार नहीं है जब किसी विवाद में फंसने के बाद सेलेब्स को रातोंरात रियलिटी शो से दूर होना पड़ा हो. सोशल मीडिया ट्रोलिंग, चैनल और मेकर्स के दबाव के चलते इन सेलेब्स को शो छोड़ना पड़ता है. जानते हैं ऐसी ही सेलेब्स के बारे में.
इन दिनों शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के सेट से नदारद हैं. वे शो को जज करती हैं. लेकिन जबसे उनके पति राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है, शिल्पा शो में नजर नहीं आई हैं. आने वाले एपिसोड्स में भी शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आने वाली हैं. ये पहली बार नहीं है जब किसी विवाद में फंसने के बाद सेलेब्स को रातोरात रियलिटी शो से दूर होना पड़ा हो. सोशल मीडिया ट्रोलिंग, चैनल और मेकर्स के दबाव के चलते इन सेलेब्स को शो छोड़ना पड़ता है. जानते हैं ऐसी ही सेलेब्स के बारे में. शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा की तो सोशल मीडिया पर धज्जियां उड़ रही है, हेटर्स शिल्पा शेट्टी को भी नहीं बख्श रहे हैं. शिल्पा को राज के विवाद में आने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










