
लूप लपेटा में तापसी संग ताहिर, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट
AajTak
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली तापसी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ काम करती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने काम के जरिए खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित किया है. उनके करियर का ग्राफ बॉलीवुड में काफी तेजी से ऊपर गया है और उन्होंने हिंदी सिनेमा को थप्पड़ और पिंक जैसी कई इन डेप्थ फिल्में दी हैं. आने वाले वक्त में वह रश्मि रॉकेट, हसीन दिलरुबा, गन गण मन और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में काम करती नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली तापसी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह एक्टर ताहिर राज भसीन के साथ काम करती नजर आ रही हैं. ये एक काफी रोमांटिक तस्वीर है जिसमें ताहिर तापसी की गोद में सिर रखकर बैठे हुए हैं और तापसी ने ताहिर के सिर पर अपना सिर रखा हुआ है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












