
रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर सोफी चौधरी की पोस्ट, बोलीं- ये शर्मनाक है
AajTak
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लोगों को इससे सावधान रहने के लिए कहा है. सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा- ये हो रहा है और ये शर्मनाक है. कृपया सावधान रहें और सावधान रहें.
कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है. बढ़ते केसेज के बीच में ऑक्सीजन, बेड्स की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है. लोग काफी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी और रेमडेसिविर कोरोना से बचाव में कारगर साबित हो रहे हैं. इसी सब के बीच बाजार में नकली रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने चेताया है. Apparently this is happening & it’s shameful. Please be aware & be careful. #RemdesivirBlackMarketing #Remdesivir #fake pic.twitter.com/Vq4YM0BAE8 सोफी चौधरी ने किया पोस्ट एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लोगों को इससे सावधान रहने के लिए कहा है. सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा- ये हो रहा है और ये शर्मनाक है. कृपया सावधान रहें और सावधान रहें. #RemdesivirBlackMarketing #Remdesivir #fake इसी के साथ उन्होंने असली और नकली रेमडेसिविर की फोटो भी शेयर की है, जिससे ये पता चल सके कि कौन सी असली है और कौनसी फेक.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










