
रिद्धिमा ने नीतू कपूर की तारीफ में कहा 'बहू को रानी की तरह रखेंगी मां'
AajTak
रिद्धिमा ने कहा कि उनकी मां नीतू अपनी बहू के साथ 'रानी की तरह' व्यवहार करेंगी. उन्होंने कहा, "मां एक बढ़िया सास बनेंगी. वह अपनी बहू को सब कुछ देंगी और उनसे कुछ भी उम्मीद नहीं करेंगी. वह दखल देने वाली सास में से नहीं होंगी. वह अपने स्पेस के महत्व को समझती हैं, इसलिए वह दूसरे को भी स्पेस देंगी."
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी सभी को बेहद शानदार लगती है. अक्सर दोनों के परिवार को कई मौके एक साथ सेलिब्रेट करते देखा जाता है. हाल ही में आलिया, उनकी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान एक्ट्रेस नीतू कपूर के जन्मदिन में शामिल हुई थीं. जहां रणबीर का पूरा परिवार भी नजर आया. रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि नीतू कपूर सबसे अच्छी सास बनेंगी.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











