
रिंकू शर्मा हत्याकांड पर अरुण गोविल बोले, 'राम का नाम लेने वाले की हत्या'
AajTak
अरुण गोविल कहते हैं- राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या... मन दुखी है...दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है.
दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या ने पूरे देश को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है. पुलिस जरूर मामले की जांच कर रही है लेकिन परिवार वाले लगातार दावा कर रहे हैं ये हत्या सांप्रदायिक मुद्दे की वजह से हुई है. कई बड़े नेता और सेलेब्स ये मान कर चल रहे हैं कि क्योंकि रिंकू राम मंदिर यात्रा से जुड़ा हुआ था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. अब टीवी के राम अरुण गोविल ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












