
राहुल वैद्य बोले जैस्मिन भसीन संग रिश्ते सुधरने की वजह अली गोनी
AajTak
राहुल वैद्य ने सिद्धार्थ कन्नन से कहा, "मेरे और जैस्मिन के बीच चीजे उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी के वजह से सही हुई हैं. शो के अंदर मेरे सबसे अच्छे और एकमात्र दोस्त अली ही थे. जाहिर है, अगर 2 लोग अच्छे दोस्त हैं, तब आपकी, उनकी गर्लफ्रेंड से भी चीजे सही रहती हैं और रिश्ते में सुधार भी आता है.
बिग बॉस 14 का सीजन काफी मजेदार रहा. शो के अंदर कभी प्यार देखने को मिला, तो कभी लड़ाई. उनमें से एक राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन भी हैं. शो के शुरुआत में दोनों के बीच काफी लड़ाई देखने को मिली. दोनों एक दूसरे के दुश्मन के तौर पर नजर आए थे. कई बार दोनों की लड़ाई के मुद्दे भी बनते देखे गए. अली गोनी के घर में प्रवेश करने के बाद भी ये लड़ाई सुलझती हुई नजर नहीं आई. लेकिन जैस्मिन के घर से बेघर होने के बाद, जब वे शो में दोबारा अली को सपोर्ट करने पहुंची. तब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. जैस्मिन भसीन से अपनी दोस्ती को लेकर राहुल वैद्य ने टेलीविजन होस्ट सिद्धार्थ कन्नन को कुछ बातें शेयर की. जिसकी वजह राहुल ने अली को बताया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












