
रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, कहा- यहां आकर धन्य हुई
NDTV India
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को संत रविदास की जयंती के मौके पर वाराणसी के सीर गोवर्धन पहुंची. इसके बाद प्रियंका गांधी संगत में पहुंची और वह काफी देर तक संगत में बैठी रहीं. प्रियंका ने भजन भी सुना. इसके बाद उन्होंने कहा कि आज यहां आकर धन्य हुए हैं गुरुदेव ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी वैसा ही राजनीति में भी होना चाहिए. प्रियंका गांधी पिछले साल भी यहां आईं थी.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शनिवार को संत रविदास की जयंती (Ravidas Jayanti) के मौके पर वाराणसी के सीर गोवर्धन पहुंची. इसके बाद प्रियंका गांधी संगत में पहुंची और वह काफी देर तक संगत में बैठी रहीं. उन्होंने भजन भी सुना. इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज यहां आकर धन्य हो गए. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गुरुदेव ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, वैसी ही राजनीति में भी होना चाहिए. बताते चलें कि प्रियंका गांधी पिछले साल भी यहां आईं थी.












