
रणबीर कपूर की भांजी का बर्थडे, आलिया भट्ट ने शेयर किया विश
AajTak
हाल ही में रणबीर कपूर की भांजी यानी रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा ने अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें मॉम रिद्धिमा समेत घर के अन्य सदस्यों ने तो विश किया ही साथ ही आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर क्यूट समारा को विश करना नहीं भूलीं.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं. दोनों किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. दोनों के परिवार भी अब एक-दूसरे के करीब आ गए हैं और दोनों फैमिलीज की खास बॉन्डिंग भी तस्वीरों के जरिए सामने आती रहती हैं. हाल ही में रणबीर कपूर की भांजी यानी रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा ने अपना जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उन्हें मॉम रिद्धिमा समेत घर के अन्य सदस्यों ने तो विश किया ही साथ ही आलिया भट्ट भी इस खास मौके पर क्यूट समारा को विश करना नहीं भूलीं. आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समारा की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की. फोटो के साथ आलिया ने समारा को 'cutie patootie' कह कर बुलाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. बता दें कि समारा का ये 10वां जन्मदिन था. आलिया ने तो कह भी दिया कि अब समारा बिग गर्ल हो गई हैं. बता दें कि जो फोटो आलिया ने शेयर की है वही फोटो समारा के जन्मदिन पर पिता भारती साहिनी ने भी शेयर की थी. वहीं मां रिद्धिमा ने समारा संग दो क्यूट फोटोज शेयर करते हुए लिखा था कि- मेरी सबसे मूल्यवान सबसे खूबसूरत बेटी. तुम देखते ही देखते बड़ी हो गई हो और ये बात मुझे गर्व से भर देती है. मेरी सैम, मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं. भगवान करे की तुम्हारा जन्मदिन भी तुम्हारी तरह ही स्पार्कलिंग रहे. हैपी बर्थडे मेरी राजकुमारी. सिर्फ रिद्धिमा ही नहीं प्यारी समारा को नानी की ओर से भी इस खास मौके पर ब्लेसिंग्स मिलीं.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











