
रणबीर कपूर की 'एनिमल' का दिख रहा जबरदस्त क्रेज, इस मामले में तोड़ देगी जवान का रिकॉर्ड?
AajTak
फिल्म फैन्स में इस समय जिस एक फिल्म की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो है रणबीर कपूर की 'एनिमल'. फिल्म का टीजर वीडियो आने के बाद से ही जनता में फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बनने लगा था. लेकिन ट्रेलर आने के बाद से तो 'एनिमल' हर फिल्म फैन की पहली चॉइस नजर आ रही है. ट्रेलर के दो दिन बाद ही मेकर्स ने फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट भी कर दी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












