
रणजीत सिंह कत्ल केस में राम रहीम क़ुसूरवार करार, 12 अक्टूबर को होगा सज़ा का ऐलान
Zee News
सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने अगस्त 2017 में दो महिलाओं से रेप करने के आरोप में गुरमीत राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई थी.
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) पर चल रहे रंजीत कत्ल मामले (Ranjeet Singh Murder Case) में सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने सुनाया बड़ा फैसला सुनाया है. सुनारिया जेल में बंद राम रहीम समेत पांच आरोपियों को कुसूरवार करार दिया गया है. CBI की स्पेशल अदालत 12 अक्टूबर को सभी कुसूरवारों के लिए सजा का ऐलान करेगी.
बाबा राम रहीम पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह के कत्ल का इलजाम है. रणजीत सिंह कत्ल केस (Ranjeet Singh Murder Case) में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई की स्पेशल अदालत में पेश हुए. वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल जिस्मानी तौर पर कोर्ट में हाज़िर हुए.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










