
'ये मैं मेरी फैमिली और फैंस को डेडिकेट करता हूं...', दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के ऐलान पर बोले मिथुन चक्रवर्ती, देखें
AajTak
भारतीय फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर दी. यह सम्मान मिथुन को 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा. दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है जो सरकार की तरफ से दिया जाता है. देखें ये वीडियो.
More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












