
ये क्या बोल गए कांग्रेस कार्यकर्ता! विरोध में लगा दिए, 'दिग्विजय सिंह हाय-हाय' के नारे
Zee News
कांग्रेस ने विरोध करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ गई, आम आदमी तेल, पेट्रोल, डीजल खरीदने में असमर्थ है. उनके परिवार का पालन पोषण मुश्किल से हो पाता है.
नीरज जैन/अशोकनगरः Congress Protest in Madhya Pradesh: महंगाई को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी (Congress Protest) का विरोध प्रदर्शन जारी है. पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) भी जमीन आवंटन मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के बाद उन पर FIR दर्ज हो गई. इस बात का विरोध अशोकनगर कांग्रेस (Ashoknagar Congress) द्वारा किया जा रहा था. लेकिन विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं की जुबान फिसल गई और जल्दबाजी में उन्होंने 'दिग्विजय सिंह हाय-हाय' के नारे लगा दिए. विरोध करते हुए फिसली जुबान शनिवार को अशोकनगर में कांग्रेस द्वारा साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. पूर्व मुख्यमंत्री पर FIR का विरोध करते कार्यकर्ताओं की जुबान फिसल गई और उन्होंने जल्दबाजी में दिग्विजय सिंह हाय-हाय के ही नारे लगा दिए. इससे पहले वह महंगाई के चलते केंद्र सरकार और शिवराज मंत्रीमंडल के नेताओं की खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










