
यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज BJP नेता कल्याण सिंह का निधन
NDTV India
यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज BJP नेता कल्याण सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है. कल्याण सिंह ने लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली है, वह 89 साल के थे. कई दिनों से लखनऊ के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. कल्याण सिंह ने 2014 - 2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया. कल्याण सिंह की गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती है. इससे पहले अस्पताल ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया था कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह जी की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है, वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं.More Related News

केरल चुनाव 2026: CM पिनाराई विजयन के शपथ पत्र से कई खुलासे, 1 करोड़ की संपत्ति व 3 क्रिमिनल केस भी
केरल विधानसभा चुनाव 2026: धर्मदम में पिनाराई विजयन का नामांकन, करोड़ों की संपत्ति और 3 लंबित आपराधिक मामले












